कन्नौज, मार्च 18 -- कन्नौज l शहर के नगर कोट मोहल्ले में बुधवार दोपहर वन्यजीव संरक्षण को लेकर ग्रामीणों की सतर्कता देखने को मिली। यहां दो बाइक सवार शिकारी एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़कर झोले में डालकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख शिकारियों में हड़कंप मच गया और वे मोर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।इस पूरी घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह शिकारी मोर को लेकर भाग रहे थे और ग्रामीण उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.