मोर्चा ने निधन पर किया शोक व्यक्त
पलामू, मार्च 25 -- बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने बिहार के एकीकृत कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण राम (78 वर्ष ) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लक्ष्मण राम पिछले दो दिनों से बीमार थे। इलाज के लिए रांची जा रहे थे कि इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे एक कुशल, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। वे दलितों के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। छतरपुर को अनुमंडल का दर्जा दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। लक्ष्मण राम के निधन से दलितों को काफी क्षति हुई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई । शोक व्यक्त करने वालों में वीरेंद्र पासवान,धर्मेंद्र राम,जयपाल मोची,कृष्णा राम, राजू पासवान, उपेंद्र पासवान,अनिल राम आदि का नाम शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.