मोर्चा ने डीसी को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र
आदित्यपुर, मई 21 -- आदित्यपुर। युवा जनशक्ति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिल कर 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें फुटपाथी दुकानदारों के लिए दुकान बनवाने, सभी वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने, दो सौ बेड का अस्पताल बनवाने, एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने, दिंदली हाट का निर्माण करवाने, सभी वार्ड में खेल का मैदान उपलब्ध कराने आदि की मांग शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा, विष्णु बाउरी व किट्टू दास शामिल थे। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने दिया धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.