पलामू, अक्टूबर 5 -- बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने बहु उद्देशीय कर्मचारियों के नियुक्ति के लिए सेवा शर्त, नियमावली बना ली है। नई नियुक्त नियमावली में उपयुक्त पलामू को ही नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कर्मचारियों की नियुक्ति करना है जिस पर नई नियुक्त नियमावली प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कचहरी परिसर में मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- महारैली के बाद साजफ को जमीनी ताकत देने पर जोर इस अवसर पर जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, अनुज पासवान, संतोष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस...