पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला कार्यालय में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। पाहन ने विधि विधान से सुखआ डाल की पूजा-अर्चना कराई। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि सरहुल झारखंड कि संस्कृतिक पहचान है। सरहुल प्रकृति के साथ जुड़कर रहने का प्रतीक है। सरहुल में धरती और सूरज कि पुजा कि जाती है। प्रकृति की गोद में रहने वाले हम सभी का कर्तव्य हैं कि प्रकृति की रक्षा करें। उन्होंने आदिवासी समाज को नशा पान एवं अंध विश्वास से दूर रहने पर जोर दिया। इसअवसर पर रामयाद उरांव, शिव नरायण साव, नन्हक सिंह, मनीष उरांव, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, रंजीत कुमार, आकांक्षा लकड़ा समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.