पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बरोजगार संघर्ष मोर्चा ने प्रख्यात चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा निधन होने शोक सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा में शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि डॉ विश्वनाथ ओझा मृदुल स्वभाव के धनी व्यक्ति एवं मरीज को मसीहा थे। उनके निधन से पलामू प्रमंडल में शोक की लहर है। पलामू ने एक अनुभवी चिकित्सक एवं कुशल मार्गदर्शन को खो दिया है,जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। इस अवसर पर जयपाल मोची, कृष्णा राम, संजय मिस्त्री, शिवनारायण साव, संतोष विश्वकर्मा, संजय चौरसिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.