पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के नियुक्ति करने की मांग को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखवात को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सुप्रिम कोर्ट के आदेश पर पलामू में कर्मचारीयों के 585 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। 36000 बेरोजगारों ने आवेदन पत्र भरे थे ।लेकिन झारखंड सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी एवं कहा था कि नई नियुक्ति नियमावली बनने के बाद ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारीयों की नियुक्ति होगी। झारखंड सरकार ने बहुउदेशीय कर्मी सेवा शर्त नियमावली बना ली है। कैबिनेट द्वारा स्वीकृति भी मिल गई है। सरकार ने स्पष्ट किया हैं कि पलामू में चतुर्थवर्गीय पदों पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया इस नई नियुक्ति नियमावली से प्रभावित नहीं होगी। सुप्रिम कोर...