मोर्चा की शिक्षा सचिव के साथ हुई वार्ता
रांची, जून 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह से मिला। चार बिंदुओं पर वार्ता हुई। मोर्चा ने कहा कि अंतिम समय में अनुदान वितरण के चलते गड़बड़ी हो जाती है। बहुत से जिलों का अनुदान लैप्स कर जाता है। इस वर्ष भी तीन जिलों का अनुदान लैप्स कर गया है। इसलिए अगस्त माह से ही अनुदान के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाए और दिसंबर माह तक अनुदान का वितरण अगर हो जाएगा तो गड़बड़ी और लैप्स होने की कोई संभावना नहीं रह जाएगी। मोर्चा ने कहा कि इस शिक्षा सचिव ने अपनी सहमति दी और कहा कि यह मोर्चा का अच्छा सुझाव है। इस वर्ष से इस व्यवस्था को लागू करेंगे और अनुदान समिति की बैठक जल्द से जल्द बुलायी जाएगी। 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि की मांग उठायी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.