पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।इन्दिरा गांधी स्टेडियम के समीप भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इसमें बहुजन क्रांति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा एवं अनुसांगिक संगठनों की आगामी 23 अप्रैल को भारत बंद के सम्बन्ध में चर्चा की गई, जिसमें भारत बंद आंदोलन पूर्णिया में सफल करने के सम्बन्ध में गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में जीन्नत लाल राम, हरिलाल पासवान, प्रदीप पासवान, राजेंद्र बौद्ध, प्रवेश कुमार रजक, दिनेश प्रसाद दास एवं तिला देवी की सहभागिता रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.