मोर्चा की बैठक में विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
दुमका, मई 30 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र के समक्ष शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष निरंजन सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निरंजन सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के हक, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कई आंदोलनकारियों को अब तक सम्मान राशि नहीं मिली है। यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी आंदोलनकारियों को उनका प्रमाण पत्र जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिला कोषाध्यक्ष सुखदेव हेम्ब्रम ने कहा कि चिन्हित आंदोलनकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में सुरेश प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.