मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों के कुतरने के मामले में मंगलवार को तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें संविदाकर्मी दो वार्ड ब्वॉय और एक स्वीपर शामिल हैं। इमरजेंसी के एक चिकित्सक को कारण नोटिस जारी किया गया है। वहीं मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने जांच के लिए सीएमएस के नेतृत्व में डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम ने जांच भी शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी। शहर के तरकापुर नई बस्ती निवासी 26 वर्षीय अभिषेक सैनी ने रविवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव को मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी हाउस से बाहर निकलवाया तो युवक के शव को चूहों ने कुतर दिया था। मौके पर मौजूद परिजन यह द...