मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में जमीन पर रखे शव को चूहों ने कुतर डाला। कमर के पास से लगभग आधा किग्रा मांस चूहों ने रात में कुतर दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। सीएमएस ने स्वास्थ्यकर्मी और स्वीपर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। कोतवाली के तरकापुर नई बस्ती निवासी 26 वर्षीय अभिषेक सैनी उर्फ किशन ने रविवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया था। मृतक के बड़े भाई राजू माली ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों ने फ्रीजर खराब होने की बात कह शव को जमीन पर रख दिया था। तब दो हजार रुपये का बर्फ खरीदकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जब मोर्चरी हाउस पहुंचे तो अंदर काफी गंदगी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.