देहरादून, मार्च 11 -- मोरी। मोरी विकास खंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर निवास करने वाले बैनोल गांव के लोग आज के आधुनिक युग में भी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों तक तमाम गुहार लगाने के बाद भी यहां बिजली नहीं पहुंची। उनकी उपेक्षा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बैनोल गांव में लगभग 45 परिवार निवास करते हैं, जो सदियों से अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान अलका जाड़ा चौहान ने बताया बिजली के बिना लोग बहुत परेशान हैं। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया है फिर भी इस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीण महेंद्र सिंह चौहान, रोहित सिंह चौहान, विपेद्र नेगी, दिनेश आदि ने बताया कि गांव में जल्द से जल्द बिजली से न जोड़ा जायेगा तों विभाग के खिलाफ उग्र आन्द...