देहरादून, मई 4 -- मोरी। बाबा श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला की 27 वीं डोली रथ यात्रा रविवार देर सायं काल मोरी विकासखंड के कोट गांव पहुंची। डोली के पहुंचने पर जगह-जगह एवं गांव के ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा का स्वागत देर शाम को कुश महाराज के प्रांगण में डोली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, कुश महाराज के प्रांगण में कुश महाराज की डोली भी मौजूद रही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने जागरण कर माता के भजन गाए। यात्रा के मुख्य संयोजक पूर्व केवेनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि देव डोली यात्रा सभी धर्मों को जोड़ने का काम करती है।

यात्रा का उद्देश्य सरकार को इस प्रदेश को पर्यटन के साथ साथ तीर्थाटन प्रदेश बनाए, जिससे कि यहां आने वाले यात्री देवभूमि के महत्व को जान सकें। जनपद उत्तरकाशी के म...