हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले के भदयुनी गांव से करीब चार किलोमीटर दूर मनोरा रेंज के मोरा गांव में लगाए गए पिंजरे में मंगलवार को एक गुलदार कैद हो गया। वन विभाग को संदेह है कि यही गुलदार भदयुनी निवासी कमल सिंह बिष्ट की मौत के लिए जिम्मेदार हो सकता है। हालांकि, देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मनोरा रेंज के रेंजर नितिन पंत ने बताया कि गुलदार को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...