मोरहाबादी मैदान में सीएम तिरंगा फहराएंगे, ड्रोन उड़ाने पर रोक
रांची, अगस्त 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने आयोजनस्थल का निरीक्षण किया और समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। राजकीय समारोह की परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची जिला पुलिस, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी और एनसीसी की टुकड़ियां शामिल होंगी। इनमें महिला और पुरुष पुलिस की टुकड़ियां भी शामिल हैं। जैप-1, जैप-10 और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी की ओर से बैंड पार्टी भी परेड में हिस्सा लेंगी। एनसीसी की गर्ल्स व ब्वॉयज प्लाटून भी समारोह में शामिल होंगी। फर्स्ट इन कमांड की जिम्मेदारी 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा संभालेंगे। वर्तमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.