मोरहाबादी में लगे सरस मेला में करंट लगने से भागलपुर के दुकानदार की मौत
रांची, मार्च 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे हैंडलूम और सरस मेले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के दौरान बिजली तार से करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गयी। मृतक दुकानदार मो जुनैद (23 वर्ष) भागलपुर के हबीबपुर का रहने वाला था। इस घटना के बाद मेले की बिजली काट दी गई और मेला को बंद करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम मेला घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इसी बीच शाम साढ़े छह बजे के करीब अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी। बारिश की वजह से मेले में घूमने गए लोग स्टॉल में भींगने से बचने के लिए चले गए। मेले में मो जुनैद ने भी अपना हैंडलूम का स्टॉल लगाया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेला परिसर में बिजली तार को मैट के नीचे से गुजारा गया था। स्टॉल में खड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.