मोरहाबादी में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, चार जगहों पर होगी पार्किंग
रांची, जुलाई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें संस्करण के मद्देनजर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 26 जुलाई से 16 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति से बचने और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। इसमें पार्किंग स्थलों के निर्धारण के साथ-साथ वैकल्पिक यातायात मार्गों की भी जानकारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, मोरहाबादी स्थित यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, टीआरआई मैदान, आर्मी मैदान तथा मोरहाबादी परेड मैदान को आधिकारिक पार्किंग स्थल बनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.