मोरहर नदी पर चेक डैम बनने से हजारों हेक्टेयर खेतों को हाेगी सिंचाई: विजय चौधरी
गया, मई 23 -- गया जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां की अर्थ व्यवस्था भी किसानों की आमदनी पर निर्भर करती है। किसानों का कृषि कार्य सिंचाई पर निर्भर होता है। पंचमहला गांव के पास मोरहर नदी में पक्का बांध निर्माण की योजना खेतों की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है। इस योजना से हजारों हेक्टेयर खेतों को सिंचाई का साधन मिलेगा। उक्त बातें बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को पंचमहला गांव में चैक डैम के कार्यारंभ के मौके पर कहीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस योजना यह चेक डैम पूर्व मंत्री सह क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. अनिल कुमार के अथक व निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उनके विजन और प्रयास के कारण ही आज यह कार्य धरातल पर उतर सका है। जल संसाधन विभाग के तहत 23 करोड़ की लागत से डैम का निर्माण हो रहा है。
काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी सख्त कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.