लातेहार, अप्रैल 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मोरवाई कला पंचायत में जल नल योजना के महीनों से करीब 35 सोलर जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है। लगभग 300 ग्रामीणों के घरों में जलापूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को इस गर्मी में गम्भीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जिस उद्देश्य से जल नल योजना का निर्माण किया गया था,सरकार के उदासीन रवैये के कारण वह पूरा होता नही दिख रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर काफी नाराजगी भी है।

जलमीनार की स्थिति मुखिया आशीष कुमार सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जब से जल नल योजना के तहत जलमीनार का निर्माण करते हुए पाइप लाइन से ग्रामीणों के घरों में पानी सप्लाई की गई है, तब से एक एक कर कई जलमीनार खराब होते चले गए। लिहाजा जलापूर्ति प्रभावित होती गई। उन्होने बताया कि बनाने के लिए पांच- छह जलमीनार का मोटर खोल कर लेगे महीनों हो...