लातेहार, मार्च 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की मोरवाईकला पंचायत में जल जीवन मिशन के लगभग 30 सोलर जलमीनार खराब है। ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी और ठेकेदार द्वारा खराब जलमीनार को ठीक कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। मोरवाईकला के मुखिया आशीष कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मोरवाई पंचायत में जो जल जीवन मिशन से सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था,उसमे से करीब 30 जलमीनार करीब एक साल से खराब होकर पड़ी हुई है। मोटर आदि की खराबी के कारण जलमीनार से पानी सप्लाई बंद है। दर्जनों घरों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति नही हो रही है। सरकार की इस पेयजल योजना का पूरी तरह लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। विभाग को इसकी सूचना कई बार देकर खराब जलमीनार का रिपेयर कराने की मांग की गई, लेकि...