मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मोरना तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में विकास कार्य चल रहा है। इस कड़ी में अब मोरना से शुकतीर्थ मार्ग के फॉरलेन बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। फॉरलेन बनने की खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।शुकतीर्थ से मुजफ्फरनगर मार्ग के फॉरलेन बनाने की मांग साधु संत व क्षेत्रवासी करते रहे हैं। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि मोरना से शुकतीर्थ तक फॉरलेन मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया था जो स्वीकृत हो गया है। मोरना में सरकारी अस्पताल तिराहे से शुक्रताल पुलिस चौकी तक मार्ग फॉरलेन बनेगा। साथ ही मोरना में राजवाहे की पुलिया का चौड़ीकरण भी शीघ्र किया जाएगा। डॉ.वीरपाल निर्वाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर में भोपा मार्ग पर निर्माणधीन पुलिया का कार्य पूरा होने के बाद मोरना में राजवाहे की पुलिया का चौड़ी...