मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मोरना। मोरना में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया। मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक पर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें किसान मसीहा भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण द्वारा किसान हित में किए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। रालोद के मीरापुर विधान सभा अध्यक्ष डा. अमित ठाकरान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर मुख्य रूप से वरिष्ठ रालोद नेता बाबा ओमवीर सिंह,रालोद के भोकरहेडी नगर अध्यक्ष ललित सहरावत, सुंदर गुर्जर, विकास मुखिया ,रविंद्र आर्य ,सागर खत्री, शुभम राठ...