मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मोरना । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत मोरना में 91 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति से संपन्न कराया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित लव पैराडाइज़ बैंकट हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 51 हिन्दू और 40 मुस्लिम जोड़ो का विवाह संपन्न कराया। इस दौरान दुल्हन को 60 हजार रुपये राशि व 25 हजार रुपये राशि का सामान दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार प्रत्येक परिवार के कल्याण को लेकर प्रयासरत है। निर्धन परिवार की कन्याओं के लिए अब अनुदान राशि को बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। इस अवसर पर सीडीओ कमल किशोर कंडारकर देश भूषण ,जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.