मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- होली रमजान को लेकर रविवार को मोरना में भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने मुख्य मार्गो पर पैदल मार्च किया है।इस दौरान अधिकारियो ने नागरिकों से शान्ति बनाने मे सहयोग की अपील की। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना में पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह अपराध निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मोरना में जानसठ मार्ग, मैन बाजार,मुजफ्फरनगर मार्ग,बस स्टैंड पर पैदल मार्च किया। जहां एसपी देहात आदित्य बंसल ने नागरिकों से त्योहारों के दृष्टिगत शांति बनाए रखने की अपील की साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ तथा आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान मुख्य रूप से शुक्रताल चौकी प्रभ...