मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- कस्बे में बुढ़ाना रोड पर सोरम गेट के पास बुढ़ाना की और से आ रहे कार सवार देहरादून निवासी लोगों व महिलाओं के साथ गाड़ी को साइड ने देने की बात पर हुई कहासुनी के चलते कार सवार शरारती तत्वों द्वारा महिलाओं व लोगों के साथ मारपीट की गई। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मारपीट करने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है। कस्बे में देर शाम बुढ़ाना रोड पर सोरम गेट के पास बुढ़ाना की ओर से कार में सवार होकर एक परिवार आ रहा था जिसमें सभी लोग देहरादून के निवासी थे। जब वह सोरम गेट के पास पहुंचे तो तभी एक अलग गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने साइड न देने का आरोप लगाते हुए गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी में सवार महिलाओं व लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कार में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले क...