बरेली, जनवरी 4 -- मीरानपुर कटरा के गांव बरखेड़ा हवेली निवासी देवेंद्र कुमार (26) ने शनिवार की सुबह बिलपुर में मोरध्वज एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। गेटमैन सर्वेश कुमार की सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ देर को ट्रेनों को संचालन भी प्रभावित हुआ। शाहजहांपुर में थाना कटरा के बरखेड़ा हवेली निवासी देवेंद्र कुमार शनिवार की सुबह ही बालाजी से लौटे थे। उनकी ट्रेन बिलपुर में रेल क्रासिंग के पास ट्रेन रुकी। वह उतरे और मोरध्वज एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता कुमारी का कहना है, शनिवार की सुबह बिलपुर स्टेशन के पास एक यात्री ने ट्रेन के आगे खुद पर जान दी। जीआरपी और सिविल पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.