लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मोरंग व्यवसायी के अपहरण मामले में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गश्त के दौरान मिली अहम सूचनाएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह अपनी टीम और एसओजी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाश उमरिया पावर हाउस की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने उमरिया पावर हाउस के पास संदिग्धों को रोकने की कोशिश की।बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायलपुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बद...