प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र के वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढकवा बाजार में मोरंग लादकर जा रहे ट्रेलर चालक की गाड़ी के आगे कुछ लोगों ने दूसरा वाहन खड़ा कर उसे रोक लिया। उसे वाहन से उतारकर जमकर मारा पीटा। घटना से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इससे यहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुनील यादव ट्रक चालक है। वह ट्रेलर लेकर मोरंग लादने गया था। सोमवार को सुबह मोरंग लादकर लौट रहा था। आरोप है कि उसे ढकवा बाजार के निकट दूसरे ट्रेलर चालक के साथ आए पांच लोगों ने गाड़ी खड़ी कर रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने आवागमन चालू कराया। इस मामले म...