मोरंग भरी ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- खीरी थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी कार मोरंग भरी ट्राली से जा टकराई। शनिवार की सुबह लोगों को हादसे की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सदर के गांव भोजपुर निवासी 25 वर्षीय सुधांशु पाठक रंगीला नगर निवासी अपने 24 वर्षीय साले उदित शर्मा के साथ कार से नकहा की तरफ कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार खीरी थाना इलाके में शंकरपुर के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर खड़ी मोरंग से भरी ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग कार के अंदर ही फंस गए और उनकी मौत हो गई। रात में किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी।आशंका जताई जा रही है कि कार सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.