अररिया, मार्च 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय सीमा से सटे नेपाल के मोरंग जिला के क्षेत्र संख्या: 5 की मतगणना शनिवार को सम्पन्न हो गई। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार आशा झा ने 30,434 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। आशा झा का ससुराल सप्तरी के तिलाठी तथा मायके कटिहार जिले के कोरिया में है। वह लंबे समय से विराटनगर में रह रही हैं। उनके पति आमोद कुमार झा भी वर्षों से राजनीति से जुड़े हैं। जीत के बाद आशा झा ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें टिकट दिया, उसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जीत दिलाई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.