अररिया, मार्च 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत रंगेली नगरपालिका वार्ड 2 हटियाडांडा के सोनापुर के पास पुलिस प्र.2-02-002 ख 3825 नंबर के नेपाली ट्रक से 678 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उक्त ट्रक को पीछा कर मोरंग पुलिस ने कब्जे में लिया जहां चेक करने पर उक्त गांजा बरामद हुई। मोरंग पुलिस ट्रक चालक समेल राई और मालिक विक्रम विश्वकर्मा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गांजा ट्रक के डाले में फिल्मी स्टाइल में छिपाकर रखा गया था। जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग के डीएसपी हरिनंदन चौधरी के अनुसार लागू मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...