अररिया, अगस्त 22 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत जहदा पोखरिया में एक नेपाली नंबर कार से 10 किलो 192 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से दी गई जानकारी अनुसार उक्त कार भारतीय क्षेत्र के ओर जा रहा था । पोखरिया थाना पुलिस शक के आधार पर कार को चेक किया जिसमें कार के सीट के नीचे छुपाकर रखे उक्त गांजा बरामद हुआ । उक्त कार से धनकुट्टा छितांग निवासी 18 वर्षीय बाबू राम मग्राती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस उक्त युवक को सीमावर्ती रंगेली थाना लाकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है । यह भी पढ़ें- जोगबनी: मोरंग के जहादा पोखरिया गांजा के साथ कार जब्त, एक गिरफ्तार बताया गया है कि धनकुट्टा के आसपास के पहाड़ी इलाका में अवैध रूप से गांजा का खेती होता है । जहां से तस्कर...