मोम और दीयों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
बुलंदशहर, जून 17 -- खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मुरारी नगर स्थित कबूतर पैंठ के निकट मोम और दीयों के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम धुएं और लपटों से घिर गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्ला मुरारी नगर स्थित कबूतर पैंठ के निकट निवासी हाजी नवीन का मोम और दीयों का गोदाम है। वह गोदाम के पीछे बने मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय गोदाम से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना हाजी नवीन और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण गोदाम में रखा मोम, दीये और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.