मोमोज की दुकान पर युवक का पर्स चोरी, वीडियो वायरल
हाथरस, जून 12 -- मोमोज की दुकान पर युवक का पर्स चोरी, वीडियो वायरल -(A) हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला बाजार स्थित मोमोज बाइट प्रतिष्ठान पर मोमोज खाने गए युवक का पर्स चोरी हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत की है।गांव कोटा निवासी यतेंद्र शुक्ला पुत्र गंगाशरण शुक्ला ने बताया कि गुरूवार की रात वह मोमोज बाइट प्रतिष्ठान पर मोमोज खाने गया था। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति उसके पास आ गया। उसे जेब के पास कुछ गतिविध महसूस हुई। उसने पीछा मुड़कर देखा तो वह व्यक्ति वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसने देखा तो उसकी जेब से पर्स गायब था। उसने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस ममौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.