गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई असमय मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना पर शुक्रवार को मोमेंटम संस्थान परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत छात्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रिंसिपल राजेश कुमार ने कहा कि आकाश पांडेय मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी छात्र थे, जिनकी असमय मृत्यु शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति है। बताया गया कि संतकबीरनगर निवासी आकाश पांडेय ने नीट परीक्षा की तैयारी मोमेंटम संस्थान से की थी और अपनी मेहनत के दम पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाया था। संस्थान के निदेशक इंजीनियर संजीव कुमार ने कहा कि आकाश संस्थान का होनहार छात्र थे। उनकी असमय मौत से सभी आहत हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और दोषी के खिलाफ कड़...