मोमिन कॉन्फ्रेंस ने नप अध्यक्ष का किया स्वागत
चाईबासा, मार्च 22 -- चाईबासा। ईद उल फितर के मौके पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश को उनके घर जा कर गुलदस्ता और मिठाई भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी गई। नितिन प्रकाश ने कहा कि ईद प्रेम, शांति और भाईचारा का संदेश देता है। श्री प्रकाश ने मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी पदाधिकारियों के साथ पूरे मुस्लिम समाज को ईद की बधाई और मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी, फैज अहमद, मो. शोएब, मो. बाबू, इंतखाब आलम, मो. सोनी, मो. जहीर समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.