फतेहपुर, मार्च 7 -- विजयीपुर। क्षेत्र के नरैनी रोड स्थित चौराहे पर शनिवार शाम एक किराना दुकान में मोमबत्ती से आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया, जबकि आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार झुलस गया। गढ़ीवा गांव निवासी रामबाबू की चौराहे पर किराना स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान में एक डिब्बे में रखी मोमबत्ती से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पत्तल, दोना, चावल, ब्रेड, नमकीन समेत कई सामान आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने के दौरान दुकानदार रामबाबू के दोनों पैर और हाथ झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए किशनपुर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। रामबाबू के अनुसार आग से करीब दस हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.