मेरठ, दिसम्बर 12 -- दौराला थानाक्षेत्र के बड़कली गांव में बुधवार रात हुई दर्दनाक वारदात में मोमबत्ती से रजाई में आग लग गई और तीन साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के समय माता-पिता और दोनों भाई पड़ोस में हो रहे शादी समारोह में कुछ देर के लिए शामिल होने गए थे और बच्ची को घर पर ही सुला गए थे। इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई। हादसे को लेकर परिवार ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। बड़कली गांव निवासी रजनीश मजदूरी करते है। परिवार में पत्नी रानी, दो बेटे 8 वर्षीय करण, छह वर्षी अर्जुन है। तीन साल की बेटी नायरा भी थी। रजनीश के पड़ोस में बुधवार रात शादी समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात रजनीश, पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गए थे। नायरा सो गई थी, इसलिए कमरे में चारपाई पर नायरा को सुला दिया था और पास टेबल पर मोमबत्ती जला ...