मैनपुरी, जनवरी 3 -- नवीगंज। कस्बा में शुक्रवार सुबह बिजली जाने के बाद जलाई गई मोमबत्ती से आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं कमरा में लेटा सात माह का मासूम बाल-बाल बच गया। शुक्रवार सुबह बिजली जाने पर कस्बा निवासी रविंद्र राजपूत ने कमरा में रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई और खेत पर चला गया। रविंद्र की पत्नी व उसका सात माह का मासूम कमरा में सोए थे, तभी मोमबत्ती किसी तरह से गिर गई। मोमबत्ती से बिस्तर, चारपाई व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं मासूम व रविंद्र की पत्नी बच गए। कमरा से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि आग से उसका 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.