कटिहार, मार्च 29 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर क्षेत्र बरेटा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में निवासी शेख आबिद के घर में गत बीते रात्रि मोमबत्ती से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि, तब तक शेख आबिद के घर में रखे सारा सामान पूरी तरह जलकर चुका था। इस घटना में घर में रखे तीन लाख रुपए नकद, अनाज, कपड़े, कागजात और अन्य जरूरी सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.