बदायूं, जनवरी 26 -- दहगवां संवाददाता। घर में मोमबत्ती जलाकर पूजा के लिए मंदिर गए युवक के घर में आग लग गई। पूजा कर लौटने पर युवक ने देखा कि रजाई और गद्दे में आग लगी हुई थी। आग पर काबू पाने तक हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया। नगर पंचायत दहगवां के रहने वाले गिरराज पुत्र सत्यपाल शनिवार रात करीब आठ बजे घर में मोमबत्ती जलाकर मंदिर पूजा करने के लिए गए थे। पूजा से लौटने पर उन्होंने देखा कि मोमबत्ती से घर में आग लग चुकी है। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं। यह देख उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नल से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग की चपेट में आकर डबल बेड, गद्दा, रजाई, एलसीडी, इन्वर्टर, कपड़े और 20,500 रुपये नगद जल गए। इस घटना में पीड़ित को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.