मोमबत्ती जलाकर व्यापारियों ने शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि
देवरिया, मई 27 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के नेतृत्व में मंगलवार को गांधी चौक पर व्यापारी शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने शहीद साथियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल भावुक रहा और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सुधाकर गुप्ता, रवि रौनियार, संजय पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, चुन्नू श्रीवास्तव, दीपक रौनियार, प्रमोद श्रीवास्तव, मुन्ना, मेवालाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शहीद व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने पुष्प अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.