मोमबत्ती की लौ से तीन झोपड़ियां खाक, परिवार बेघर
देवरिया, मई 1 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के वार्ड नंबर नौ स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे बुधवार की रात मोमबत्ती की लौ से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रिहायशी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीन झोपड़ियां समेत उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने का कारण दुर्गा मंदिर के पीछे कुछ परिवार झोपड़ी बनाकर निवास करते है। लक्ष्मण का परिवार कबाड़ चुनकर जीवन यापन करता है। बुधवार शाम आंधी-पानी के बाद लक्ष्मण के घर में जल रही मोमबत्ती से अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्य मंदिर के पास गए हुए थे। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.