सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों (एफटी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय इण्टर कालेज डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें डीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण सांविधिक प्रक्रिया है, जो भारत के संविधान की संघ सूची तथा जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत संचालित की जाती है। जनगणना-2027 भारत की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें ऑकड़ों के संकलन के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग होगा। पूरी प्रक्रिया का प्रबंधक और उसकी निगरानी एक केन्द्रीय पोर्टल (सीएमएमएस) के माध्यम से की जाएगी। बड़े पैमाने पर तकनीक के उपयोग से आंकड़ों के संकलन की गुणवत्ता बेहतर होगी और आंकड़ों को पूर्व की जनगणना की तुलना में जल्दी जारी किया जा सकेगा। जनगणना दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिमसें प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.