नई दिल्ली, मार्च 23 -- हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अब नए नियम लागू हो गए हैं। इसके तहत, जांच के दौरान पुलिस को फोन या कंप्यूटर का पासवर्ड देने से इनकार करने पर एक साल की जेल और 1 लाख हांगकांग डॉलर (12 लाख रुपये से अधिक) तक का जुर्माना हो सकता है। ये बदलाव सोमवार से प्रभावी हो गए हैं। बीजिंग की ओर से 2020 में लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू करने की प्रक्रिया में यह कदम उठाया गया। यह कानून 2019 के बड़े पैमाने पर हुए प्रजातंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद लागू किया गया था, जो कभी-कभी हिंसक भी हो गए थे। यह भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जा करना चाहता है अमेरिका? रवाना कर दिए 5000 सैनिक और विमान अब जांचकर्ता किसी व्यक्ति से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पहुंच के लिए आवश्यक कोई भी पासवर्ड मांग सकते हैं, अगर उन्हें लगता है कि उसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.