मोबाइल हैक कर 3.14 लाख रुपये उड़ाए
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। महेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से तीन लाख चौदह हजार रुपये उड़ा दिए। रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाले गए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।गयासुद्दीनपुर, महेंद्र नगर निवासी प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर के मुताबिक 25 व 26 जून को उनके आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल तीन लाख चौदह हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकाले जाने के संबंध में न तो उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही कोई संदेश। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर 3.14 लाख रुपये उड़ाए धोखाधड़ी की जानकारी होते ही उन्होंने बैंक खाते ब्लॉक कराए और एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.