गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। जालसजों ने मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे हैक कर लिया। उसके बाद खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए गए। एक अन्य मामले में भी मोबाइल हैक कर 28 हजार ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाना दक्षिण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-66 निवासी ईशान सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक भेजा था। उन्होंने उस लिंक पर जैसे ही क्लिक किया, उनका फोन अचानक हैंग हो गया और उनके नियंत्रण से बाहर हो गया। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते का एक्सेस प्राप्त कर लिया और कुल चार लाख 50 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली।क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 28 हजार ठगेक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक व्यक्ति का मोब...