मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने व्यापारी से की दो करोड़ की ठगी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरनगर व्यापारी के कर्मचारी का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने दो करोड़ रुपये एक फर्जी कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।शहर के शांति मदन हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. सहज गर्ग के चचेरे भाई नई मंडी की पटेलनगर कॉलोनी निवासी कुशाग्र अग्रवाल फ्यूचर मोबाइल एलएलपी नामक कंपनी में साझेदार हैं। कंपनी देशभर में प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनियों के मोबाइल, इलेक्ट्रिक गैजेट्स आपूर्ति करने के लिए मुख्य होलसेलर के रुप में काम करती है। व्यापारी कुशाग्र अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप प्रोफाइल को चोरी करने के साथ कुछ पुरानी चेटिंग लगाकर उनके कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.