मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए 2.36 लाख रुपये
बिजनौर, मई 19 -- शेरकोट। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शेरकोट क्षेत्र के मोहल्ला समना सराय का सामने आया है, जहां एक युवक के मोबाइल फोन को हैक कर साइबर ठगों ने उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2 लाख 36 हजार रुपये उड़ा दिए। मोहल्ला समना सराय निवासी हाशिम पुत्र मोहम्मद अकबर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 03 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। अलग-अलग खातों से रकम निकाल ली। बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 59 हजार रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 90 हजार रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 87 हजार रूपए साफ कर दिए। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से बिना अनुमति निकले 99 हजार रुपये जब खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपने बैंक खातों की जांच की, जिसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.